मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी


महिलाओं को कानूनों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना बाबरी क्षेत्र के गांव बाबरी बाजार में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को तीन नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि इन कानूनों का उद्देश्य दंड की व्यवस्था से आगे बढ़कर न्याय सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में टीम द्वारा महिलाओं को बताया गया कि नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी, बाल अपराध और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय भी विस्तार से समझाए गए।महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 108 एंबुलेंस सेवा का उपयोग किया जा सकता है।इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना और ऑपरेशन सवेरा के बारे में भी जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग या हेल्पलाइन पर संपर्क करे।

Post a Comment

0 Comments