क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से 55 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
जानकारी के अनुसार गांव बनतीखेड़ा निवासी इस्लाम पुत्र अलादीन (55) शुक्रवार को अपने खेत में कार्य करने के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से इस्लाम उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उनका उपचार चल रहा है।

0 Comments