क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में रास्ते पर भरे गंदे पानी क़ी शिकायत पर ग्रामीणों द्वारा अपने मकानों पर पलायन मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा किये गए थे, उक्त मामले क़ी जाँच हेतु रविवार क़ो नायब तहसीलदार शामली गौरव कुमार व बी डी ओ थानाभवन रोहताश ने मौक़े पर पहुंचकर जाँच क़ी है, नायब तहसीलदार गौरव कुमार ने बताया कि फिलहाल पपिंग सेट द्वारा रास्ते पर भरा गंदा पानी क़ो निकाला जा रहा है, तथा जिलाधिकारी शामली आलोक यादव क़ो 600 मीटर नाला निर्माण के लिए मामला संज्ञान में डाला जायेगा,ततपश्चात् उनके द्वारा नाला निर्माण का प्रस्ताव पास कर नाले का निर्माण किया जायेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments