श्रद्धा से स्मरण किये गए अमर क्रांतिकारी कोतवाल धनसिंह गुर्जर


कैराना। रविवार को देशभर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा के साथ में स्मरण किया गया। इसी क्रम में क्षेत्र के युवाओं ने 1857 की क्रांति के नायक कोतवाल धनसिंह गुर्जर को भी श्रद्धाभाव से याद किया। इस दौरान गांव बलवा में स्थित धनसिंह कोतवाल चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित करके क्रांतिकारी धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। साथ ही, देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर क्रांतिकारियों को नमन किया गया। इस अवसर पर ओमपाल खन्द्रावली, जीवा खन्द्रावली, अतेन्द्र प्रधान डुढार, सचिन डुढार, बालिस्टर डुढार, मास्टर राजपाल बलवा, अनिल चौधरी बलवा, बिट्टू चेयरमैन शेखूपुरा, दीपक जगनपुर, राजेश जगनपुर, सुरेन्द्र प्रधान जगनपुर, दिनेश बलवा, हिंमाशु बलवा, मोंटी बलवा, राजदीप कण्डेला, दीपक कण्डेला आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments