कैराना । पश्चिम बंगाल, आसाम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर कैराना में भाजपाइयों ने जोरदार जश्न मनाया।
सोमवार शाम करीब छह बजे नगर के चौक बाजार में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल, आसाम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने तीनों राज्यों की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद और विकास की नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने बदलाव का समर्थन किया है।
उन्होंने आगे कहा कि इसी प्रकार वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र शर्मा, दामोदर सैनी, शक्ति सिंघल, अतुल मित्तल, राकेश गोयल, संत कुमार गर्ग, डॉक्टर श्रीपाल कश्यप, रोहताश सैनी व रणवीर सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

0 Comments