पेट्रोल-डीजल कीमतों की फर्जी खबर फैलाने वाला युवक गिरफ्तार



सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल कीमतों की अफवाह फैलाना पड़ा भारी,आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल।


जलालाबाद कस्बा के मोहल्ला शाहगाजीपुरा निवासी समीम मलिक पुत्र जमशेद अली को सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुप पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भ्रामक व झूठी सूचना प्रसारित करने के आरोप में थाना भवन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भवन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, आरोपी के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 में चालान किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा पेट्रोल में 10 रुपये तथा डीजल में 12.50 रुपये प्रति लीटर वृद्धि दर्शाई गई थी। उक्त भ्रामक सूचना के प्रसार से क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भी सामने आया कि आरोपी स्वयं को मुस्लिम अधिकार फाउंडेशन का जिला अध्यक्ष तथा भारतीय तेली समाज का जिला अध्यक्ष बताता था।वहीं, उक्त फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुफरान मलिक द्वारा दो दिन पूर्व ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पष्ट किया गया था कि यह फाउंडेशन अभी तक पंजीकृत नहीं है।पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा करने से बचें।

Post a Comment

0 Comments