संदिग्ध परिस्थितियों में हुऐ लापता युवक के पिता ने दी तहरीर बरामदगी पुलिस से लगाई गुहार,



कैराना । संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक लापता हो गया। पिता ने गुमशुदगी की तहरीर दी है।

कैराना नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी नसीम पुत्र हमीद ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल की प्रातः करीब आठ बजे उसका 26 वर्षीय पुत्र सलीम घर से काम सिलसिले में पानीपत जाने की बात कहकर गया था। इसके बाद न वो काम पर पहुंचा और न ही घर लौटा है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

मोबाइल नंबर भी स्विच आफ आ रहा है। इसे लेकर परिजन चिंतित भी है। उन्होंने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई हैं।

Post a Comment

0 Comments