मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी


महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना बाबरी की मिशन शक्ति टीम द्वारा बृहस्पतिवार को गांव कासमपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने गांव की महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा संबंधी सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वह महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित 108 एंबुलेंस सेवा का उपयोग कर सकती हैं। टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
इस दौरान महिलाओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। टीम ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है, इसलिए योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होना जरूरी हैं।

Post a Comment

0 Comments