उधार के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, कोतवाली में मुकदमा दर्ज



कैराना : थाना क्षेत्र के गांव जहानपुरा में उधार के पैसे के विवाद को लेकर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


गांव जहानपुरा निवासी शाहलुख ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके पिता कौशर, भाई आवेश और दो अज्ञात साथियों ने शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मस्जिद के पास उस पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उससे पहले दो लाख रुपये उधार लिए थे और पैसे मांगने पर रंजिश रखने लगे। घटना के दौरान उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की।
इतना ही नहीं,आरोप है कि घटना के बाद एक आरोपी ने पीड़ित के घर जाकर उसकी पत्नी को तमंचा दिखाकर धमकाया और उसके साथ भी मारपीट की।कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

----

Post a Comment

0 Comments