पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, निर्माणाधीन बाउंड्री तोड़ी



कैराना : क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कुछ लोगों पर अवैध रूप से प्लाट में घुसने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।


 गांव ऊंचागांव निवासी नवीन चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा करीब एक वर्ष पूर्व पंचायत के माध्यम से हुआ था, जिसमें संबंधित प्लाट उनके हिस्से में आया था। आरोप है कि समझौते के तहत विपक्षी पक्ष को भुगतान किया जाना था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कथित रूप से दबंगई दिखाते हुए प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश की।
पीड़ित के अनुसार, वह अपने प्लाट पर बच्चों के लिए लाइब्रेरी (पुस्तकालय) निर्माण हेतु बाउंड्री वाल बनवा रहे थे। इसी दौरान गत शनिवार को आरोपित तेजपाल सिंह, निर्देश और अन्य लोगों ने एकजुट होकर प्लाट में जबरन प्रवेश किया और वहां मौजूद मजदूरों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि उन्होंने ईंट-पत्थरों व औजारों से निर्माणाधीन बाउंड्री वाल को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
इस घटना से पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और निर्माण कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा कराने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।  

----

Post a Comment

0 Comments