नगर में महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,



कैराना: महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ व गोष्ठी का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। वह भगवान महर्षि कश्यप जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया गया।

रविवार नगर के सिद्ध प्राचीन महर्षि कालू बाबा मंदिर में एम के बी महासभा के तत्वाधान में हरवर्ष के भांति इस वर्ष भी महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्राप्त 10:00 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया वही प्रति 11:00 बजे सभा कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभा कि अध्यक्षता जयचंद हलवाई ने की वही संचालन डॉक्टर श्रीपाल कश्यप द्वारा किया गया वहीं सभा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हवन पंडित विवेक जोशी ने कराया इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वही कार्यक्रम में महासभा प्रमुख दीपक कुमार बालन ने सभा को संबोधित करते हुए भगवान महर्षि कश्यप व गुरु कालूबाबा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए। बताया कि भगवान महर्षि कश्यप जी सप्त ऋषियों में से एक है। भगवान महर्षि कश्यप जी को सृष्टि का रचनाकार माना जाता है। व भगवान महर्षि कालूबाबा जी ने नारद मुनि जी को लक चौरासी से मुक्ति दिलाई थी। हम सभी को महर्षि कश्यप व गुरु कालूबाबा जी के जीवन को पढ़ना चाहिए। और उनके मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। वह इन्होंने बताया कि समाज को संगठित करने एवं समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी हमें अग्रसर रहना चाहिए। वही सभी को समाज के महापूर्षो के मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प दिलाया गया। वहीं समाज को संगठित व शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं क्षेत्र में महर्षि कश्यप जयंती गांव अलीपुर, गांव पंजीठ, मवी गांव, रामडा, बुच्चाखेड़ी, सहपत, घीसुगढ़, सहित आदि गांव धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रम दौरान जयचंद कश्यप, डाः श्रीपाल कश्यप, जग्गी कश्यप, सुरेश चंद, अभिमन्यु, डॉक्टर रवि, घासीराम कश्यप, डॉक्टर दीपक कश्यप, डाः राजिंदर गुजराल, रणवीर कश्यप, अतुल मित्तल मंडल अध्यक्ष, दीपक चन्द्रा, करण बालान, सुरेश सैनी, सागर, मोहित, अंकित, रामकुमार,शुनील कश्यप, सहित भारी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments