युवक के सिर में कांच क़ी बोतल मार किया घायल।



क्षेत्र के एक गांव में युवक के सिर में युवक द्वारा कांच क़ी बोतल मारकर गंभीर घायल कर दिया, घायल क़ी माता द्वारा थाना बाबरी पर आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कायम कराया गया हैं।
शुक्रवार को रूबी पत्नी संजय शर्मा निवासी गांव चुनसा द्वारा थाना बाबरी पर वंश पुत्र भूरा निवासी चुनसा के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरा बेटा अर्पित व पड़ोस का उसका एक साथी मंटू दोनों ही साईकिल द्वारा खेत में चारा लेने के लिए गए थे, ज़ब वे दोनों चारा लेकर घर वापस आये तभी अर्पित साईकिल को पड़ोस में ख़डी करने के लिए गया था तभी वहाँ पर वंश पुत्र भूरा भीं अपने हाथ में खाली कांच क़ी बोतल लेकर पहुंचा तथा मेरे पुत्र अर्पित को गाली गलौच करते हुए उसके सिर में कांच क़ी बोतल मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा मौक़े से फरार हो गया। घायल युवक क़ी माता रूबी द्वारा थाना बाबरी पर आरोपित वंश पुत्र भूरा निवासी गांव चुनसा के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही क़ी मांग क़ी गई हैं।

Post a Comment

0 Comments