नारी वंदन अधिनियम 2023 एवं मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में मिशन शक्ति प्रभारी डॉक्टर नीतू त्यागी के नेतृत्व में नारी सुरक्षा एवं सम्मान विषय पर एक रैली का आयोजन किया गया।इस गतिविधि में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । विद्यार्थियों ने दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, गुड टच बेड , विमेन हेल्पलाइन जैसी जानकारियों से जनता को जागरूक कराया।
आकाश चौधरी, रूपक, उत्तम, सना ,खुशी आदि छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया एवं मिशन शक्ति के मिशन को परिपूर्ण किया। मीडिया प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

0 Comments