स्कूल के बच्चों को लगाये गय बिमारी से बचाव हेतु डीपीटी,काली खांसी, टिटनेस के टीके,जान है तो जहान है,रीतू चौहान



 कैराना।प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना से आयी ए.एन.एम पूजा देवी ने कक्षा 5 और 1 के बच्चों को डी.पी. टी काली खांसी गलघोंटू और टिटनस के टीके लगाये । बच्चों को समझाया गया की अगर उन्हें बुखार आता है तो उनको अलग से 2 गोली दी गयी।
इस अवसर पर सहायक अध्यापिका रीता चौहान का सहयोग रहा । इस अवसर पर सहायक अध्यापिका रीता चौहान ने बच्चों को स्वच्छ रहने के लाभ बताये और समझाया की जान है तो जहान है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments