कैराना। थाना कैराना पुलिस ने गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कैराना पुलिस ने माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त तसव्वर पुत्र मेहन्दी हसन, निवासी ग्राम गन्दराऊ, थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई को अभियान के तहत पुलिस की सक्रियता का हिस्सा माना जा रहा है।
----

0 Comments