कैराना।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने आत्म रक्षा के लिए विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉक्टर नीतू त्यागी ने कहा कि आज के समय में आपको श्री राम एवं हनुमान बचाने नहीं आयेंगे, आपको स्वयं की रक्षा के लिए स्वयं तैयार रहना होगा। उन्होंने बालिकाओं को आत्म निर्भर बनने का संदेश दिया।आंचल, आकांक्षा , सपना, शगुन, निक्की , मेघा आदि ने अन्य बालिकाओं को बताया कि सड़क पर चलते हुए यदि कोई आपकी चेन खींचता है तो किस प्रकार की डिफेंस तकनीक का प्रयोग करना है। दर्शक बालिकाओं ने पूर्ण रुचि दिखाते हुए सेल्फ डिफेंस तकनीक को सीखा।कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

0 Comments