सोमवार को क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौड़ उपस्थित रहीं, जिनका विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना और सरस्वती वंदना की गई।
वार्षिक महोत्सव के दौरान विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि लता राठौड़ ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा, डीसी निर्माण अधिकारी राहुल कुमार, प्रधानाध्यापक संसार सिंह शिक्षक बिजेंद्र सिंह, सुनील पवार, नीलम, प्रियंका पवार, डोली मलिक, रवि कुमार व उपेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Comments