सोमवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना बाबरी की मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम द्वारा कस्बा बाबरी के मेन बाजार एवं पंजाब नेशनल बैंक के पास महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं को नए तीन आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी देते हुए “दण्ड से न्याय की ओर” की अवधारणा को समझाया। साथ ही बताया कि इन नए कानूनों के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा रहा है और उन्हें अधिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
इस दौरान साइबर क्राइम, धोखाधड़ी, छेड़खानी और बाल अपराध जैसे गंभीर विषयों पर भी महिलाओं को जागरूक किया गया। टीम ने महिलाओं को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 108 एंबुलेंस सेवा शामिल हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, समूह विवाह योजना एवं ऑपरेशन सवेरा के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
मिशन शक्ति टीम की सदस्य सोनिया तोमर ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

0 Comments