नगर के सैंट० आर० सी० स्कूल में जूनियर विंग के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित


कैराना। सैंट आर० सी० सांईटिफिक कॉवेंट स्कूल (10+2) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के रूप में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चे पुरस्कार व कक्षा अध्यापक से आशीर्वाद पाकर बहुत खुश हुए। स्कूल प्रबन्धक अरविन्द दृष्टा जी ने बच्चों की उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन किया कि बच्चे ध्यान पूर्वक अपनी आगामी कक्षा में अभी से पढ़ाई पर ध्यान दे और हर दिन का उपयोग जीवन को अच्छा बनाने के लिए करें। उन्होंने बताया कि स्कूल में सभी कक्षाओं में अध्यापन शुरू हो गया है वे अपना एक भी लेक्चर मिस न करे। बच्चों ने तालियों के साथ उनका अभिवादन किया। स्कूल डायरेक्टर यशपाल पंवार ने बच्चों को उनकी सफलता के लिए प्रोत्साहित किया कि उनकी कामना है वे सेंट आर० सी० का नाम कैराना क्षेत्र में ऐसे ही उज्जवलित करते रहें।

स्कूल प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने बच्चों को उनकी मेहनत की शाबासी दी कि उनकी मेहनत स्कूल की सच्ची सोच अपना सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।

कक्षा तीन में शिवांश व रिहान प्रथम, अरहम मलिक, कनिष्का गुप्ता द्वितीय, विशेष सिंह व आफिया मलिक तृतीय, कक्षा चार में मयंक व रिधिका सिंघल प्रथम, आरव चन्द्रा, शिवन्या चौहान द्वितीय, वरदान व अफीफा खान तृतीय, कक्षा पाँच में हिमांग रोहिला, आराध्या चौहान प्रथम, कुंज गोयल, दर्पण द्वितीय, कान्हा व भविका राणा तृतीय, कक्षा छः में आशीष कुमार, आन्वी चौहान प्रथम, आरव चौहान, ईनाया सिद्दिकी द्वितीय, अथर्व धीमान, आयत मलिक तृतीय, कक्षा सात में नक्स गोयल, सीफा प्रथम, मोनू चौहान, सिद्धि द्वितीय, मो० अहमद, अवनी गोयल तृतीय, कक्षा आठ में लक्ष्य भारद्वाज, अनन्त वर्मा प्रथम, कुशार्ग सिंघल, कार्तिक द्वितीय, सक्षम शर्मा व नव्या ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर अजीत, शाहरूख, जोनी, रीतू, रूपांजली, मीनू, ममता शर्मा, उषा अग्रवाल, मरियम, आरती आदि अध्यापक-अध्यापिकाएँ उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments