थाना क्षेत्र के गांव बुटराडा में दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बने टोल प्लाजा के नामकरण को लेकर रविवार को ग्रामीणों की एक बड़ी महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की।
महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि टोल प्लाजा के नामकरण में स्थानीय जनभावनाओं की अनदेखी की गई है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि टोल का नाम क्षेत्र की पहचान और परंपरा के अनुरूप होना चाहिए। ताकि स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान बना रहे।
पंचायत के दौरान सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन ने जल्द ही ग्रामीणों की मांग नहीं मानी गई, तो 11 अप्रैल से टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा, लेकिन अपनी मांगों को मनवाने के लिए वे पीछे नहीं हटेंगे।
इस दौरान हाजी महबूब, अनीश, आशीष चावला, ग्राम प्रधान अनुज चौधरी, अनुज प्रधान, लोकेंद्र, नरेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत में वक्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की अपील भी की।

0 Comments