वांछित वाहन चोर बाइक के पार्ट्स के साथ गिरफ्तार



कैराना। कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं में वांछित एक शातिर चोर गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स एक टायर व एक नम्बर प्लेट बरामद की है।
        ज्ञात हो कि 3 जनवरी 2026 को कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्तगण रिजवान अंसारी उर्फ भूरा पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम टांड़ा थाना छपरौली जिला बागपत मूल निवासी मौहल्ला कोठला थाना झिंझाना जनपद शामली व मौहम्मद शकील पुत्र मौहम्मद अली निवासी ग्राम टांड़ा थाना छपरौली जनपद बागपत को गिरफ्तार कर उनसे बड़ी मात्रा में मोटर साइकिलों की बरामदगी की गई। जिसमें अभियुक्त हासिम पुत्र कासिम निवासी ग्राम टांडा थाना छपरौली जनपद बागपत का नाम प्रकाश में आया था। 
        गत वर्ष 21 दिसंबर 2025 को थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंजीठ निवासी तौसिफ पुत्र अख्तर की मोटर साईकिल गांव में शादी समारोह से अज्ञात द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में तथा 2 जनवरी 2026 को राहुल कुमार पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम उच्चागांव थाना कैराना जनपद शामली की मोटर साइकिल सरकारी अस्पाताल कैराना से अज्ञात द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किये गये थे। थाना कैराना पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तार हेतु प्रयास किये जा रहे थे ।
              गुरूवार की रात्रि में पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं में वांछित एक शातिर चोर हासिम पुत्र कासिम निवासी ग्राम टांडा थाना छपरौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाईकिल के पार्ट्स एक टायर व एक नम्बर प्लेट–HR06Q3466 बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैराना पर वैधानिक कार्यवाही उपरांत सुसंगत धाराओं में चालानी कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments