मदरसा इशाअतुल इस्लाम में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी


कैराना। मदरसा इशाअतुल इस्लाम, पानीपत रोड, कैराना में शनिवार को सर्वोदय जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा का परिचय दिया।

शिविर के दौरान कुल 27 लोगों ने अपना हीमोग्लोबिन (एचबी) चेक कराया, जिनमें से 21 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

रक्त संग्रह का कार्य सर्वोदय ब्लड बैंक शामली की टीम द्वारा किया गया, जिसमें टीम सुपरवाइजर नूतन पांडे, टेक्नीशियन राशिद और आकाश शामिल रहे। टीम ने व्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता साबिर अली ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसका कोई विकल्प नहीं है। दुर्घटनाओं, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में रक्तदाता ही किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

Post a Comment

0 Comments