घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज



कैराना : कोतवाली क्षेत्र के गांव जगनपुर में घर में घुसकर गाली-गलौज करने व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव जगनपुर निवासी देवी सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसे व उसके बच्चों को गंदी-गंदी गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार शोर-शराबा सुनकर गांव के काला पुत्र सतपाल व कुलदीप पुत्र भूतलन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

----

Post a Comment

0 Comments