भाइयों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज


कैराना : एक व्यक्ति ने अपने ही भाइयों पर मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी मसरूफ पुत्र मुस्तफा उर्फ मुसरा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह खेतीबाड़ी व पशुपालन का कार्य करता है। आरोप है कि उसके भाई अकबर व शुएब किसी भी कार्य में सहयोग नहीं करते और सारा काम उसी पर डाल देते हैं। पीड़ित का आरोप है कि गत शनिवार की सुबह करीब 6 बजे जब उसने दोनों भाइयों से मवेशियों को चारा डालने व दूध निकालने के लिए कहा तो वे गुस्से में आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियो ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियो ने उसे जान से मारने की धमकी दी है, जिससे वह भयभीत है। घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है और उसकी हालत अभी भी ठीक नहीं है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---

Post a Comment

0 Comments