सील हटते ही पटरी पर लौटी गैस आपूर्ति, 237 उपभोक्ताओं को मिला सिलेंडर



कस्बा बाबरी स्थित विश्व धारनी भारत गैस एजेंसी पर प्रशासनिक सील हटने के बाद मंगलवार को गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू हो गई। सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुआ सिलेंडर वितरण शाम 5 बजे तक लगातार चलता रहा। कल 389 सिलेंडरों में से 237 सिलेंडर शाम 5:00 बजे तक उपभोक्ताओं को बांटे गए। दिनभर एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन व्यवस्थित प्रबंधन के चलते सभी को बिना किसी परेशानी के समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।
बाबरी निवासी डॉ. राजवीर, सतीश कुमार, रिजवान तथा कैडी निवासी रशीदा और गोगवान जलालपुर की अफसाना ने बताया कि उन्हें लाइन में लगकर आसानी से सिलेंडर मिल गया, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।आपको बता दे कि अनियमितताओं के चलते एजेंसी के गैस गोदाम पर लगी प्रशासनिक सील को शुक्रवार देर शाम हटा दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को विधिवत रूप से वितरण कार्य शुरू किया गया। इस दौरान पहले से व्यवस्था संभाल रहे प्रबंधक अंकित कुमार, विक्की और प्रदीप कुमार की जगह नए कर्मचारियों द्वारा वितरण कार्य संचालित किया गया, जिन्होंने जिम्मेदारी के साथ कार्य को अंजाम दिया।
एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलेंडरों में से बड़ी संख्या में सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। सुबह से शाम तक लगातार चले वितरण के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आई। इससे उपभोक्ताओं में संतोष देखने को मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब व्यवस्था बहाल होने से राहत मिली है। एजेंसी प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि आगे भी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाती रहेगी और किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments