कैराना में युवती को बुलाकर मारपीट, फोन तोड़ा; मुकदमा दर्ज



कैराना : कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला आर्यपुरी निवासी युवती को 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे आरोपी ने फोन कर जरूरी बात करने के बहाने गुलशन नगर स्थित अपने मकान पर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपी ने युवती के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया।
घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments