कैराना : कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, लूटपाट और जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बसेड़ा निवासी महिला का विवाह करीब 9 वर्ष पूर्व हुआ था और उसका एक 8 वर्षीय पुत्र भी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति, देवर और सास-ससुर उसके साथ मारपीट करते थे, जिसके चलते वह पिछले पांच वर्षों से अपने मायके में रह रही है। बताया गया है कि 28 जनवरी 2026 को जब महिला अपने घर पर थी, तभी उसका देवर अनीस, अकरम और ससुर इलियास वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने पर वे उसकी चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments