प्रशासन की सख्त कार्रवाई, खाल गोदाम पर लगा ताला



कैराना: रिहायशी क्षेत्र में कथित खाल (चमड़ा) गोदाम को लेकर उठे विवाद के बाद प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया। 



शनिवार को नगर के वार्ड-2 जहानपुरा मार्ग स्थित खाल गोदाम को एसडीएम शिवाजी यादव के निर्देश पर लगातार मिल रही शिकायतों और मोहल्लेवासियों के विरोध के चलते कार्रवाई की गई।
मोहल्ले के निवासी हाजी उमर पुत्र युसुफ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र में संचालित गोदाम से गंदगी व दुर्गंध फैल रही है, जिससे पीने का पानी दूषित हो रहा है और लोगों को बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर मोहल्लेवासी एकत्रित होकर विरोध में उतर आए थे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। इसी क्रम में तहसील प्रशासन, नगरपालिका परिषद व पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और गोदाम को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव, ईओ समीर कुमार कश्यप, जेई राहुल कुमार व हिमांशु नारायण, सफाई लिपिक मोहम्मद असलम, इमामगेट चौकी प्रभारी जितेंद्र त्यागी, सफाई नायक दीपक आदि मौजूद रहे। बताया गया है कि क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कदम उठाया गया। गोदाम के संचालक के रूप में मोहम्मद नसीम अली पुत्र शहीद कुरैशी एडवोकेट का नाम सामने आया है। कार्रवाई के बाद मुहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली है, वहीं उन्होंने प्रशासन से आगे भी निगरानी बनाए रखने की मांग की है, ताकि दोबारा इस प्रकार की गतिविधियां शुरू न हो सकें।

----

Post a Comment

0 Comments