युवक की आत्महत्या प्रकरण में प्रेमजाल व उत्पीड़न का आरोप, कार्रवाई की मांग


कैराना : थाना कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी एक महिला ने अपने पुत्र की आत्महत्या के मामले में कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी कैराना को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।


शनिवार को पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पुत्र जुनैद को एक युवती ने प्रेमजाल में फंसाया। बाद में युवक को युवती के पहले से शादीशुदा होने व बच्चों की जानकारी मिली, जिस पर उसने बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इसके बाद युवती ने दबाव बनाने के लिए थाना कैराना में झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला का कहना है कि मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भी विपक्षी पक्ष ने उसके पुत्र पर दबाव बनाना जारी रखा। आरोप है कि युवती व उसके स्वजन ने साजिश के तहत अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके पुत्र के खिलाफ झूठे आरोप लगवाए और लगातार धमकाया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। गत सात फरवरी को युवक ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का दावा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उसने मामले में नामजद लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

----

Post a Comment

0 Comments