कैराना : अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने पर नगर में मचा हड़कंप। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कराई। वहीं परिजन की मौजूदगी में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
शनिवार की दोपहर दो बजे नगर के खंद्रावली रोड स्थित शंकर भोजन ढाबा के निकट एक करीब पचपन वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुलफाम पुत्र नसीबुदीन निवासी मुहल्ला आर्यपुरी के रूप में हुई है। स्वजन के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
मृतक के छोटे भाई गुलजार ने बताया कि गुलफाम काफी समय से डायबिटीज से पीड़ित चल रहा था और वह दवा लेने घर से सुबह गया था। रास्ते में ही उसकी तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के चार लड़के तीन लड़कियां बताई गई है। जिनमें दो की शादी नहीं हुई हैं। वह कपड़े की फेरी आदि करके परिवार का लालन पोषण करता था। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। मृतक के स्वजन ने बताया कि वह बीमारी से ग्रस्त था। स्वजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई हैं।
----

0 Comments