थाना क्षेत्र के गांव बाबरी में नाली की सफाई को लेकर दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, गांव निवासी फरीद पुत्र रईस अहमद अपने घर के बाहर नाली की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।
आरोप है कि पड़ोसियों गुल्लू, कलीम, मोहम्मद मियां और अहमद ने फरीद के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना के बाद घायल फरीद ने थाना बाबरी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

0 Comments