कैराना में युवक से मारपीट व धमकी, मुकदमा दर्ज


कैराना : कैराना क्षेत्र में पिकअप वाहन चालक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला पीरजादगान निवासी धीरज पुत्र वीरा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह पिकअप गाड़ी (संख्या UP19T7395) का स्वामी है और किराये पर वाहन चलाकर जीविकोपार्जन करता है। आरोप है कि 18 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे वह समालखा (हरियाणा) से सामान लेकर कैराना लौट रहा था। जैसे ही वह यमुना ब्रिज पुल पर पहुंचा, वहां वाणिज्यकर विभाग द्वारा उसकी गाड़ी की जांच की गई।
पीड़ित के अनुसार, जांच के बाद जब वह आगे बढ़ा तो वहां मौजूद तीन व्यक्ति, जो खुद को जिला पंचायत टैक्स वसूलने वाला बता रहे थे, ने उससे 250 रुपये की रसीद कटवाने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियो ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियो ने उसे वाहन में बैठे-बैठे ही लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपितो को पहचानता है और सामने आने पर पहचान सकता है। मामले में कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments