कैराना। पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह के दो शातिरों को किया गिरफ्तार,55 हजार केश बरामद।


 शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले एक गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हजारों रुपये की नकदी बरामद की गई है। पकडे गए गिरोह के सदस्य बड़ी संख्या में लोगों को ठगी का शिकार बना चुके है।

शामली पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी एनपी सिंह ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल से प्राप्त म्यूल खातों की जांच के दौरान ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिरों मयंक उर्फ सन्नी पुत्र कमल कुमार निवासी बेगमपुरा कैराना और विशाल पुत्र मोहनलाल निवासी टीचर्स कहलोनी कैराना को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से हजारों रुपये की नकदी भी बरामद की गई। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि म्यूल खातों की जांच करने पर यह सामने आया कि साइबर अपराध
आम जनमानस को व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल के माध्यम से फर्जी लिंक भेजकर, फर्जी एप्स के जरिए ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर 
लोगों को प्रोत्साहित करते थे। उन्हें यह लालच दिया जाता था कि उनकी निवेश की गई धनराशि पर अधिक लाभ मिलेगा। इसके बाद, ठगी करने
रुपये मंगवाए जाते थे और फिर उन पैसों को हड़प लिया जाता था। एसपी ने बताया कि आरोपियों
द्वारा ऑपरेट किए जा रहे म्यूल खातों में करीब ३ करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ था। इन खातों के संबंध में पूरे देश में साइबर फ्रॉड की पांच शिकायतें दर्ज की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि म्यूल खाता धारक सादिक से उनकी मुलाकात हुई थी। सादिक फलों का ठेला लगाता है और मयंक ने उसे अपने योजना के तहत फर्जी सेविंग अकाउंट खोलने को कहा था, जिसमें लाखों रुपये का लेन-देन होगा और इसके बदले उन्हें अच्छा कमीशन मिलेगा। इसके बाद सादिक ने अपनी सेविंग अकाउंट की सारी डिटेल्स मयंक को दे दी। मयंक और विशाल ने मिलकर उस खाते में करीब ३ करोड़ रुपये का लेन-देन वाले आरोपियों द्वारा म्यूल खातों में किया।

Post a Comment

0 Comments