कैराना उपजिलाधिकारी निधी भारद्वाज का तबादला, शिवाजी यादव बनाए गए कैराना एस डी एम।



शामली में उप जिलाधिकारियों के तबादले, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

कैराना : जिलाधिकारी शामली अरविंद कुमार चौहान द्वारा प्रशासनिक कार्यहित एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के उप जिलाधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।



जारी आदेश के अनुसार, निधि भारद्वाज को उप जिलाधिकारी कैराना से स्थानांतरित कर उप जिलाधिकारी शामली बनाया गया है। शिवाजी यादव को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) ऊन से उप जिलाधिकारी कैराना तैनात किया गया है। अर्चना शर्मा को उप जिलाधिकारी शामली से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) ऊन स्थानांतरित किया गया है। संदीप कुमार त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी ऊन से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कैराना बनाया गया है। विनय प्रताप सिंह भदौरिया को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कैराना से उप जिलाधिकारी ऊन तैनात किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर निवास सुनिश्चित करें तथा नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।


-----

Post a Comment

0 Comments