परशुराम प्रकटोत्सव पर विचार गोष्ठी


कैराना: भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। 



रविवार को नगर के सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर परिसर में भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन परशुराम दल कैराना के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री सुनील बराला वही विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद शर्मा एवं विजय कौशिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अंकुर भारद्वाज, अश्वनी शर्मा, डा घनश्याम, विनय शर्मा, जनकराज तिवारी, मनीष, अभिषेक भारद्वाज, उपकार भारद्वाज, पीयूष भारद्वाज, तनिष् भारद्वाज, अंशुल शर्मा और स्वराज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग रहा। 

----

Post a Comment

0 Comments