कैराना : कोतवाली कैराना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला दरबार कला निवासी पीड़िता भूरी पत्नी प्रवेज ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह करीब एक वर्ष पूर्व प्रवेज पुत्र इकराम के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता आ रहा था और लगातार दहेज में नकदी व गाड़ी की मांग कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसने 1 अप्रैल 2026 को मारपीट के संबंध में थाने में शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई थी। हालांकि, आरोपी की जमानत हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर आकर उसे तीन बार “तलाक” कहकर संबंध समाप्त करने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि पति द्वारा लगातार उत्पीड़न और दहेज की मांग से परेशान होकर उसने अब मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments