धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जयंती महोत्सव,


कैराना। कस्बा कैराना में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। यह आयोजन श्री हनुमान सेवा समिति एवं नगरवासियों के सहयोग से भव्य रूप में किया जा रहा है।

महोत्सव के प्रथम दिन कटहरा धर्मशाला में प्रातःकाल हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पंडित मनोज प्रसाद नौटियाल द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। समिति के अध्यक्ष विनोद गोयल एवं महासचिव कमल राज मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल को एक विशाल शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में अन्य राज्यों से आए बैंड-बाजे एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान विनोद गोयल (अध्यक्ष), कमल मित्तल (महामंत्री), राजीव वर्मा (कोषाध्यक्ष), दीपांशु, ऋतिक, राकेश सिंघल, पंकज, प्रमोद गोयल, शगुन मित्तल, एडवोकेट संजू वर्मा, आलोक गर्ग, अभिषेक गोयल, मनोज मित्तल, सुशील सिंघल, जयपाल कश्यप, सुनील कुमार, टिल्लू मास्टर, अमित सेन, आशु सिंगल, राकेश गर्ग, संदीप चिंटू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--

Post a Comment

0 Comments