गुरुवार को न्यायालय परिसर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती



कैराना : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर न्यायालय परिसर कैराना स्थित हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश शामली इंद्रप्रीत सिंह जोश द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा परिसर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कार्यक्रम में कई न्यायिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के न्यायाधीश बृजेश कुमार शर्मा, अपर जिला जज सुरेंद्र कुमार राय, रितु नगर, सीमा वर्मा, सिविल जज आंचल कसाना, अंकित त्यागी, प्रशांत कुमार, दिव्या चंद्र, आशीष कंबोज, शिवानी चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ईशपाल सिंह, महासचिव सरवेज जंग, रामकुमार वशिष्ठ, राजकुमार चौहान, विनोद सिंह, राहुल चौधरी, शैलेंद्र कुमार, शगुन मित्तल, खड़क सिंह चौहान, विवेक प्रेमी, शक्ति सिंगल, शगुन मित्तल आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पंडित अमर भारद्वाज के नेतृत्व में भजन मंडली ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

----

Post a Comment

0 Comments