नगर में बने कूड़ा भंडार की बाउंड्री वॉल में लगाई जा रही थी ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री जागरूक सभासदों ने रुकवाया निर्माण कार्य, निर्माण कार्य दिनभर बना रहा चर्चा का विषय।



कैराना। नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड की दीवार के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। गुरुवार को सभासदों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और कार्य को रुकवा दिया। उनका आरोप है कि निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली ईंटों के बजाय कमजोर 'पिल्ली' ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था।

जानकारी मिलने पर कई सभासद तुरंत निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर ही कार्य की जांच की और 'पिल्ली' ईंटों के उपयोग पर आपत्ति जताई। सभासदों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Post a Comment

0 Comments