भारतीय किसान यूनियन ने पदाधिकारी को किया निष्कासित



 कैराना : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की नगर इकाई कैराना से एक पदाधिकारी को संगठन की नीतियों के विपरीत गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया है।

संघठन के नगर अध्यक्ष चौधरी इनाम उर्फ कालू द्वारा जारी पत्र के अनुसार, मोहल्ला आलखुर्द निवासी मुस्तुफा उर्फ नसरा पुत्र जहूर हसन, जो संगठन में नगर सचिव के पद पर कार्यरत थे, को तत्काल प्रभाव से संगठन से बाहर कर दिया गया है।
पत्र में बताया गया है कि पिछले कुछ समय से मुस्तुफा उर्फ नसरा की गतिविधियां संगठन की नीतियों और अनुशासन के विपरीत पाई गई थीं। साथ ही संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली संतोषजनक नहीं रही, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। संघठन ने स्पष्ट किया है कि अब उक्त व्यक्ति का भारतीय किसान यूनियन की नगर इकाई कैराना से कोई संबंध नहीं रहेगा। यदि वह संगठन के नाम का उपयोग कर कोई कार्य करता है, तो उसकी जिम्मेदारी संगठन की नहीं होगी। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की है कि वे उक्त व्यक्ति को संगठन का प्रतिनिधि न मानें।

----

Post a Comment

0 Comments