कैराना से नोएडा के लिए सीधी बस सेवा शुरू।


निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन द्वारा नोएडा डिपो से नोएडा से कैराना रोडवेज बस स्टेशन वाया मेरठ शामली प्रतिदिन चार बसों के संचालन की मांग की गई थी । लंबे समय तक संचालन न होने के बाद जनवरी माह में फिर से निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन द्वारा नोएडा हेतु बस संचालन की मांग की गई थी और नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से फोन पर वार्ता करते हुए शीघ्र बस संचालन का अनुरोध किया गया था। 
 मार्च माह में नोएडा डिपो की ओर से बताया गया था कि वर्तमान में मेरठ बस स्टेशन पर शामली कैराना के लिए समय न मिलने के कारण एक ही बस का संचालन शुरू किया गया है। 
अभी तक नोएडा डिपो की बस नियमित रूप से कैराना बस स्टेशन नहीं पहुंच रही थी इसके संबंध में संगठन द्वारा नोएडा डिपो को अवगत कराया गया था। गुरुवार से नोएडा डिपो की एक बस सेवा का कैराना से नोएडा वाया शामली मेरठ नियमित संचालन शुरू हो गया है। 
बस प्रतिदिन नोएडा से सुबह 8:50 बजे कैराना के लिए प्रस्थान करेगी। 10:30 बजे मेरठ बस स्टेशन, 10:50 बजे मेरठ से चलकर शामली होते हुए 13:00 बजे तक कैराना बस स्टेशन पहुंचेगी।
कैराना से नोएडा हेतु 13:45 (1 बजकर 45 मिनट) बजे प्रस्थान करेगी। कैराना से शामली 14:10 बजे , मेरठ 16:15 और  
18:00 बजे नोएडा पहुंचेगी ।

कैराना से शामली हेतु 19, कंकरखेड़ा बायपास हेतु 111, मेरठ बस स्टेशन हेतु 127, भोजपुर हेतु 192, लाल कुआं हेतु 224, सेक्टर 62 हेतु 235 और नोएडा हेतु 248 रु किराया है।
संबंधित बस कैराना रोडवेज बस स्टेशन से शामली, मेरठ, एक्सप्रेसवे होते हुए नोएडा पहुंचेगी। बस संचालन से नोएडा में पढ़ाई और नौकरी करने वाले कैराना के लोगों के साथ साथ समय समय पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र नोएडा में होता है को भी फायदा होगा। अभी तक एसएससी सीएचएसएल, एमटीएस, सीजीएल सहित अन्य परीक्षाओं के दौरान कैराना के अभ्यर्थियों को नोएडा जाने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
शीघ्र ही संगठन एक अन्य बस सेवा नोएडा हेतु सुबह के समय संचालित कराने के लिए प्रयासरत है।

Post a Comment

0 Comments