कैराना में ‘आनंद रसोई’ का शुभारंभ, ₹20 में मिलेगा भरपेट भोजन


कैराना, शामली। क्षेत्र में सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने ‘आनंद रसोई’ (पंजीकृत) का भव्य शुभारंभ किया गया। आनंद सेवा ट्रस्ट (NGO) द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहद कम कीमत पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।



गुरुवार को शुभारंभ के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथियों ने स्वयं लोगों को भोजन परोसकर सेवा भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी गुरदीप सिंह (जिला सचिव), चौधरी इंतजार (प्रधान/ब्लॉक अध्यक्ष, भाकियू) मौजूद रहे। इनके साथ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के चौधरी इमरान (जिला सचिव), फैज़ान अहमद (ब्लॉकउपाध्यक्ष), नवाब अली (मीडिया प्रभारी), मोहम्मद अहमद खान, आमिर खान तथा डॉ. जावेद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक अध्यक्ष रोहित आनंद सक्सेना ने सभी अतिथियों का पटका व फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसकर इस सामाजिक पहल में भागीदारी निभाई। रसोई की प्रमुख विशेषताएं इस रसोई में मात्र ₹20 में भरपेट भोजन थाली उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें दाल, चावल, रोटी, सब्जी और हलवा शामिल है। भोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से स्टॉक रहने तक उपलब्ध रहेगा। संस्थापक अध्यक्ष रोहित आनंद सक्सेना ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि नगर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। इस कार्य में आनंद सेवा ट्रस्ट के साथ-साथ क्षेत्रवासियों का भी सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव योगेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन ठेकेदार, रसोई मैनेजर अजय शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए एक बड़ी राहत बताया ।

Post a Comment

0 Comments