कैराना में 29 बीघा अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई



कैराना : मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कैराना क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 29 बीघा भूमि पर विकसित हो रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया। 



गुरुवार को मंडलायुक्त सहारनपुर की प्रेरणा एवं प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चल रही अवैध प्लॉटिंग को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार-खसरा संख्या 1276 (बाहर हदूद-03) पर लगभग 4 बीघा भूमि में खसरा संख्या 1410 (बाहर हदूद-03) पर करीब 10 बीघा भूमि में ईदगाह के पीछे अंदर हदूद क्षेत्र में लगभग 13 बीघा भूमि में कैराना बाईपास मोड़, पानीपत हाईवे के नीचे करीब 2 बीघा व्यावसायिक भूमि पर बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध कालोनियां विकसित की जा रही थीं। इन सभी मामलों में संबंधित भू-स्वामियों व प्लॉटिंगकर्ताओं को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। चालानी कार्रवाई के बाद भी जब अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण के आदेश लागू करते हुए सख्त कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं टीम के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग/निर्माण अवैध है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि भूमि खरीदने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
--
एमडीए की आंखों में धूल झोंक कर स्थापित की जारही कालोनी

गत एक माह पूर्व एमडीए विभाग की कार्रवाई के बाद पुनः कालोनी को विकसित किया गया था। एमडीएम विभाग ने कार्रवाई करते हुए शामली अंडरपास के निकट पुनः कार्रवाई करते हुए कालोनी को ध्वस्त किया। वहीं कालोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ हैं। 
 
----

Post a Comment

0 Comments