उधारी के विवाद में मारपीट, दंपति पर हमला; मुकदमा दर्ज



कैराना : कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीपुर हटिया में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीण अरशद पुत्र लियाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई पर गांव के ही अफसर पुत्र अख्तर का करीब चार सौ रुपये उधार था। गत मंगलवार की रात अफसर अपनी पत्नी मुन्नी के साथ उधारी के पैसे लेने अरशद के घर पहुंचा। उस समय अरशद घर पर मौजूद नहीं था, जबकि उसकी पत्नी रजिया घर पर थी। आरोप है कि रजिया द्वारा एक-दो दिन में पैसे देने की बात कहने पर अफसर और उसकी पत्नी मुन्नी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसी दौरान अरशद घर पहुंचा तो आरोपियो ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितो की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

----

Post a Comment

0 Comments