*नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति दीवार, शपथ एवम मानव श्रृंखला का आयोजन*



विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना शामली में उत्तर प्रदेश शासन एवम उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुपालन में मिशन शक्ति 5.0 एवम नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नारी शक्ति दीवार, मानव श्रृंखला एवम शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्र एवम छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की गई।
     कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की कुल जनसंख्या का 50% भाग महिलाओं का है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 निःसंदेह महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कड़ी है। 
     जैसा कि विदित है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होने वाला संसद का विशेष सत्र नारी शक्ति वंदन के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक है। यह सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नए अध्याय का प्रतीक होगा। इसी क्रम में दिनांक 10 से 20 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में समन्वित अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ डॉली ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के अंतर्गत 16 अप्रैल को महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा छात्र एवम छात्राओं के मध्य इस अधिनियम के विषय में जानकारी, जागरूकता एवम प्रचार हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। महिलाओं के सम्मान एवम गरिमा को अक्षुण्ण रखने एवम लैंगिक समानता, स्वतंत्रता एवम समावेशी समाज के निर्माण में योगदान हेतु शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही नारी शक्ति दीवार पर छात्राओं द्वारा अपने विचारों को लेखनीबद्ध किया गया। एनएसएस स्वयसेवकों द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 की पहल के लिए भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेद्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट किया।
     कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवक वंश कुमार, याकूब, मुस्कान मलिक, सिदरा, दीपा, महक, मुस्कुरा, अरमान,
मुकीम, सुहैल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments