कैराना ।विभागीय निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के तहत कक्षा 5 की छात्रा अर्शी को एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनायी गयी और चार अन्य छात्राओं इकरा,मिस्टी, नैना व सुमायला को सहायक अध्यापिका बनाया गया । सुबह की प्रार्थना से लेकर अन्य सभी महत्वपूर्ण कार्य इन्हीं के निर्देशन में सम्पन हुए । कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महिलाओ को जागरूक करना है। सभी छात्राओं ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए बहुत खुश नजर आयी । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक राकेश सैनी व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा ।

0 Comments