कैराना। वैशाख माह की अमावस्या के अवसर पर यमुना नदी में यूपी-हरियाणा से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि की भी कामना की गई।
शुक्रवार को वैशाख माह की अमावस्या पर स्नान के चलते श्रद्धालु सुबह से ही यमुना नदी पर पहुंचने शुरू हो गए थे। यूपी-हरियाणा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की तथा परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान करते हुए आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने यमुना किनारे स्थित प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन किए। इस अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिगत यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार पुलिस बल के साथ में मुस्तैद नजर आए।

0 Comments