बाइक ने रॉंग साइड में जाकर कार में मारी टक्कर, दो घायल


कैराना। कांधला मार्ग पर बाइक ने रॉंग साइड में जाकर एक कार में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवक नशे में धुत्त बताए गए है।

शुक्रवार दोपहर कस्बे के कांधला मार्ग पर स्थित मीम एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के सामने कैराना की ओर से जा रही एक बाइक की विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक क्षेत्र के ऊंचागांव के निवासी बताए गए है। वह कैराना से अपने गांव वापिस लौट रहे थे। दोनों घायलों को राहगीरों की सहायता से दुर्घटना वाली कार से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक नशे की हालत में थे। उनकी बाइक ने ही रॉंग साइड में जाकर कार में टक्कर मारी है।
-----------------

Post a Comment

0 Comments