उर्दू विषय में शानदार सफलता, मोहम्मद समीर ने बढ़ाया शहर का मान


कैराना, 27 अप्रैल: यूपी बोर्ड परीक्षा में मोहम्मद समीर (16) ने उर्दू विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। समीर की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि को जहां उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम माना जा रहा है, वहीं शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी इसमें अहम भूमिका रही है।

समीर के शिक्षक नवेद अहमद ने बताया कि पिछले वर्ष हाईस्कूल परीक्षा के दौरान उर्दू भाषा की जानकारी न होने के कारण वह इस विषय का चयन नहीं कर सके थे। लेकिन दृढ़ संकल्प और लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने मात्र एक वर्ष में उर्दू पर अच्छी पकड़ बना ली और इस बार बोर्ड परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन किया।

समीर के पिता जहीर अहमद कैराना में चूड़ी-कंगन के कारोबार से जुड़े हैं। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं शहर के उर्दू प्रेमियों में भी प्रसन्नता देखी जा रही है और समीर को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

बधाई देने वालों में वसी हैदर साकी, शेर खान साहिल एडवोकेट, डॉ. सलीम अख्तर फारूकी, डॉ. आरिफ कमर खान, तनवीर कुरैशी, फैज कुरैशी, अब्दुल्ला सादिक सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं। इन सभी ने समीर की सफलता को उर्दू भाषा के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया है।

Post a Comment

0 Comments