पृथ्वी हमारी माँ है हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए : राकेश सैनी


आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में अध्यापकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण किया और पांच पेड़ अमरूद के लगाये । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बच्चों और उपस्थित सदस्यों को समझाया कि पृथ्वी हमारी माँ है यह हमें सब कुछ देती है। हमारी हर जरूरत पूरी करती है हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए । पृथ्वी का शृंगार पेड़ पौधों से होता है हम सबको कम से कम जीवन में पांच पेड़ अवश्य लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments